लखनऊ में निगोहां में भटपुरा चौराहे के पास शनिवार को ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों से एक सांड़ टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे किसान दिनेश कुमार पाल (48) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ में निगोहां में भटपुरा चौराहे के पास शनिवार को ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों से एक सांड़ टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे किसान दिनेश कुमार पाल (48) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान किसान ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
रायबरेली के बछरावां के देवइया निवासी किसान दिनेश कुमार पाल शनिवार को अपने साथियों बछरावां के द्लथम्भनखेड़ा निवासी विजय बहादुर व रामकिशुन के साथ निगोहां में किसी काम से आए थे। रात करीब दस बजे बाइक से कुर्रीसुदौली मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे।
भटपुरा चौराहे के पास अचानक एक सांड़ खेत से निकला और सीधे बाइक से टकरा गया। टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा, जहां दिनेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी आशादेवी व तीन बेटे रोहित, मोहित, अनुराग हैं।