फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हुए सपा, बसपा के बागी नेता, केशव मौर्य ने करवाई ज्वाइनिंग

Mon, 31 Jul 2017 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सदस्यता ग्रहण करते सपा और बसपा के बागी नेता।
विज्ञापन
सपा, बसपा से बागी एमएलसी आज सोमवार को भाजपा में शाम‌िल हो गए हैं। सपा से इस्तीफा दे चुके बुक्कल नवाब और यशवंत स‌िंह के साथ बसपा छोड़ चुके एमएलसी जयवीर ‌सिंह को ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य ने पार्टी ज्वॉइन करवाई।
विज्ञापन


बता दें क‌ि 29 तारीख को अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और जयवीर सिंह ने अपने इस्तीफे विधान परिषद के सभापति को सौंप दिए थे। इनके बीजेपी ज्वॉइन करने की संभावना पहले ही जताई जा रही थी। बुक्कल नवाब ने इस्तीफा देने के बाद इशारे में कहा भी था क‌ि जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उनके साथ जाने में क्या बुराई है।

पार्टी छोड़ रहे एमएलसी के ल‌िए भाजपा में नहीं कोई व्यवस्था: अम‌ित शाह

हालांक‌ि आज आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में जब अमित शाह से बागी विधायकों के भाजपा से जुड़ने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इससे इंकार करते हुए कहा था कि ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है और बागी विधायकों के त्याग पर कोई रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्‍था नहीं है। 
विज्ञापन


बुक्कल नवाब ने बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अ‌खिलेश ने हमारे लोगों पर लाठियां चलवाई थीं। इतना देर से इस्तेफे के सवाल पर बुक्कल नवाब ने कहा कि अब तक बर्दाश्त कर रहे थे, जब पानी सर से ऊपर हो गया तो फैसला ले लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें