फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से इस्तीफा देने वाले बुक्कल नवाब की सुरक्षा बढ़ी, एक गनर व घर पर छह गार्ड तैनात

Sat, 29 Jul 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
बुक्कल नवाब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एमएलसी पद से इस्तीफा देते ही बुक्कल नवाब के राजनीतिक समीकरण बदल गए। शनिवार को उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने उन्हें एक और गनर मुहैया कराने के साथ आवास पर छह सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। अभी तक बुक्कल नवाब को एक ही गनर मिला था।

एसएसपी ने बताया कि बुक्कल नवाब के इस्तीफे के बाद सीओ एलआईयू ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की रिपोर्ट दी थी जिसके बाद उन्हें एक अतिरिक्त गनर व आवास में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के आदेश दिए गए।

बुक्कल नवाब ने इस्तीफा देने के बाद ही भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए थे। वो जुलाई 2016 में दूसरी बार विधान परिषद के लिए चुने गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

बोला, मुलायम का हो रहा था अपमान

मुलायम सिंह यादव
बुक्कल नवाब ने कहा कि सपा अब अखाड़ा बन गई है। नेताजी मुलायम सिंह (यादव) का अपमान हो रहा है। इसलिए विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। मै पहले राम मंदिर निर्माण की बात करता रहा हूं। काम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा, भाजपा वाले बुलाएंगे तो जाऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें