राम नाम का जाप करते बुक्कल नवाब।
- फोटो : amar ujala
हजरतगंज के हनुमान मंदिर में घंटा चढ़ाकर पूजापाठ करने वाले भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद सोमवार को राम नाम का जापकर अपने स्वर्गीय पिता की आत्मा की शांति की कामना की।
उन्होंने कुड़ियाघाट पर पूर्वजों द्वारा बनवाए गए मंदिर में पुजारियों व अपने समर्थकों के साथ हनुमान चालीसा पढ़ी और राम नाम का जाप किया।
हालांकि, बुक्कल नवाब हनुमान जी को मुसलमान बता कर भी विवादों में आ गए थे।