फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आरएसएस' की बैठक में बोले बुक्कल नवाब, अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर

Tue, 26 Jun 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बुक्कल नवाब
विज्ञापन

बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने दावा किया है कि राम मंदिर अयोध्या में विवादित स्थल पर ही बनेगा। रविवार को आयोजित राष्ट्रीय शिया समाज (आरएसएस) की बैठक में उन्होंने कहा कि शिया समाज अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शिया समाज का पूरा समर्थन मिलेगा और केंद्र में मोदी जी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिया समाज (आरएसएस) के गठन पर बोलते हुए बुक्कल नवाब ने कहा, अभी तक शिया समाज का कोई संगठन नहीं था। जबकि देश भर के मुसलमानों में 14 से 18 प्रतिशत मुसलमान शिया समुदाय के हैं। शिया मुसलमान अल्पसंख्यक में भी अल्पसंख्यक हैं। अगर शिया समुदाय के लिए किसी राजनीतिक पार्टी ने कुछ किया है तो वह सिर्फ बीजेपी है। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए बुक्कल नवाब ने कहा कि 1999 में बीस साल से भी ज्यादा समय से बंद पड़े शिया मुसलमानों के जुलूस को अटल बिहारी वाजपेयी ने ही शुरू कराया था। यही नहीं, मोदी सरकार में शिया समुदाय के मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मोहसिन रजा और स्वयं को विधान परिषद भेजे जाने के लिए उन्होंने बीजेपी का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस पर भड़के नवाब

बुक्कल नवाब उर्फ एमए खान - फोटो : amar ujala
इस दौरान बुक्कल नवाब ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खां के कहने पर चलने वाली समाजवादी पार्टी ने शिया धर्मगुरुओं पर लाठियां चलवाईं और संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज कराये। वहीं, बसपा ने मुझे शिया समुदाय का होने की वजह से जेल भेजा। कांग्रेसी नेता अहमद पटेल पर भी बुक्कल नवाब जमकर बरसे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें