बुक्कल नवाब उर्फ एमए खान
- फोटो : amar ujala
इस दौरान बुक्कल नवाब ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खां के कहने पर चलने वाली समाजवादी पार्टी ने शिया धर्मगुरुओं पर लाठियां चलवाईं और संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज कराये। वहीं, बसपा ने मुझे शिया समुदाय का होने की वजह से जेल भेजा। कांग्रेसी नेता अहमद पटेल पर भी बुक्कल नवाब जमकर बरसे।