फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखारी ने लिखी मुलायम को ये कैसी चिट्ठी!

Thu, 20 Feb 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद दिल्ली के इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने आम चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर मुस्लिम वोटों के समर्थन के नाम पर उत्तर प्रदेश में सपा को दबाव में लेने के लिए पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर उन्हें नुकसान की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सपा से निराशा हो गई है, जिसका प्रभाव आम चुनाव में देखने को मिलेगा।
बुखारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुसलमानों से जो वायदे किये थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने दो दिन में अपने पत्र का जवाब मांगते हुए चेताया है कि इसी के आधार पर 22 फरवरी को दिल्ली में मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुसलमानों तथा समाजवादी पार्टी के रुख पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। शाही इमाम ने पत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में मुसलमानों की समस्याओं पर सपा प्रमुख से कई बार बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में चुनाव से पहले मांगों को पूरा किये जाने का वायदा भी किया गया लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि ऐसा नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें