राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक चार मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। इमारत के आसपास खड़े करीब आधा दर्जन वाहन मलबे में दब गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
हजरतगंज में बिल्डिंग गिरी
आनन-फानन में मौके पर पहुंचे एसएसपी, आईजी, एसपी पूर्वी समेत भारी पुलिस बल ने लोगों को वहां से दूर किया। किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। सिकंदरबाग से हजरतगंज जाने वाले रास्ते को रोक दिया गया है। खस्ताहाल बिल्डिंग को गिराने के लिए फायरब्रिगेड, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को तत्काल बुलाया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
हजरतगंज
सूत्रों के मुताबिक नवल किशोर रोड के कोने पर स्थित नारंग बिल्डिंग बहुत ही जर्जर हालत में थी। बार-बार चेतावनी के बाद भी नगर निगम ने न ही बिल्डिंग को सीज करने की कवायत की, ना ही लोगों को हादसे से बचाने के लिए कोई ठोस इंतजाम।
यह गनीमत रही कि किस जिस वक्त हादसा हुआ उसके आसपास वाहनों के कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। शाम साढ़े सात बजे अचानक पूरी बिल्डिंग देखते ही देखते जमींदोज हो गई।