फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वस्थ नारी से ही संभव है विकसित राष्ट्र का निर्माण

विज्ञापन
नारी श​क्ति वंदन अ​भियान के अन्तर्गत छात्र छात्राओं हेतु जागरूकता के संदर्भ में वक्ता देती डॉ र
विज्ञापन
लखनऊ। पंडित बिरजू महाराज कथक संस्थान में बृहस्पतिवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत “स्वस्थ महिला-विकसित राष्ट्र” विषय पर संवाद हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की। कहा कि स्वस्थ नारी से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसके बिना विकसित राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसमें समाज के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारी और उनके स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। लोगों ने विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुर्वेदी (पूर्व प्रोफेसर, हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बाराबंकी) ने महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि एक संतुलित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली केवल व्यक्तिगत जरूरत नहीं, बल्कि देश की प्रगति के लिए जरूरी है। स्वस्थ नारी ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। जब घर की महिला स्वस्थ होगी, तभी वह परिवार और समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकेगी। संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर एवं उपाध्यक्ष डॉ. मिथलेश तिवारी ने भी अपने-अपने विचार रखे। संस्थान की प्रशिक्षिका डॉ. उपासना दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ ही अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें