फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे घरों को बनाकर पूरा करने के लिए बिल्डरों को मिला डेढ़ वर्ष का और समय

Wed, 01 Jul 2020 10:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • अब 31 दिसंबर, 2021 तक पूरा करना होगा काम
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों (यीडा) में अपूर्ण ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समयसीमा डेढ़ वर्ष और बढ़ा दी है। अब बिल्डर्स को अधूरे काम पूरा करने का समय 30 जून 2020 के स्थान पर 31 दिसंबर 2021 तक कर दिया गया है। सरकार ने यह निर्णय कैबिनेट बाई सर्कुलेशन लिया है। इसी तरह परियोजनाओं के कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए बिना शुल्क छह महीने का समय बढ़ा दिया गया है।  

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पांच दिसंबर 2019 को एक शासनादेश के जरिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में होम बायर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए अपूर्ण ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 30 जून की तिथि दी थी।

कोविड-19 महामारी की वजह से हाउसिंग प्रोजेक्ट के काम अटक गए तो बिल्डर इसके लिए समयसीमा बढ़ाने तथा सभी तरह की परियोजनाओं में बिना शुल्क समय विस्तार की मांग कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने होम बायर्स को राहत पहुंचाने का हवाला देते हुए समय डेढ़ वर्ष और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


इसी तरह सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की समस्त परियोजनाओं के संबंध में विकासकर्ताओं को कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए बिना शुल्क छह महीने समय विस्तार देने का फैसला किया है। इस निर्णय से हजारों आवंटियों की समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। उन्हें समय से आवास उपलब्ध हो सकेंगे और प्राधिकरणों को आवंटियों से बकाया धनराशि प्राप्त हो सकेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें