फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करोड़ों की सरकारी जमीन पर बिल्डर का कब्जा, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
सदर तहसील में शिकायतें सुनते डीएम विशाख जी।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर बिल्डर के कब्जे की शिकायत की गई है। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ सात मौके पर निस्तारित की गईं। सदर तहसील में जिलाधिकारी विशाख जी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के देवती गांव निवासी अवधेश कुमार ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। यहां उन्होंने गांव में करोड़ों रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर बिल्डर के कब्जा कर अवैध निर्माण की बात कही। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेखपाल से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

एडीएम सिविल सप्लाई ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिवढ़रा गांव के पंकज ने शुक्रवार रात गुर्जर गैंग के लोगों पर पिटाई व शिकायत पर पुलिस के स्तर से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कुढ़ा गांव में भी चकमार्ग की भूमि पर कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने की है।
विज्ञापन

प्रधान दे रहे हैं जान से मारने की धमकी

गोसाईंगंज तहसील पहुंचकर अमवा मुर्तजापुर के राजकुमार ने शिकायत की है कि जमीन पर कब्जा कराने के एवज ने प्रधान ने उससे 10 हजार रुपये लिए, लेकिन कब्जा नहीं दिलाया। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायत पर एडीएम ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



सुस्त रही तहसील दिवस की कार्रवाई

त्योहार के अगले दिन संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता कम संख्या में पहुंचे। शनिवार को तहसील सदर में 12 प्रकरण आए। इनमें चार का निस्तारण कर दिया गया। मलिहाबाद तहसील में 11, बीकेटी तहसील में 13, सरोजनीनगर तहसील में 15 और मोहनलालगंज तहसील में 19 प्रकरण आए। मोहनलालगंज में तीन मामले निस्तारित किए गए। जिले में पुलिस से संबंधित 15, राजस्व से संबंधित 33, विकास से सात, शिक्षा से एक, समाज कल्याण से एक, नगर निगम से दो और अन्य 11 प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें