फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दूरदर्शी परिकल्पना का बजट : डॉ. राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने यूपी सरकार के बजट की सराहना की। इसे राज्य के समग्र, समावेशी और सतत विकास का रोडमैप बताते हुए विकासोन्मुखी सोच और निर्णायक शासन का सशक्त प्रमाण कहा। डॉ. सिंह ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं, बल्कि यूपी के उज्ज्वल भविष्य की दूरदर्शी परिकल्पना है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मार्गदर्शन में प्रस्तुत बजट अनेक दृष्टियों से ऐतिहासिक है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में एक ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया यह 10वां बजट स्थिरता, निरंतरता और नीति-आधारित शासन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस बार का बजट पिछले साल के मुकाबले लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है, जो राज्य की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बजट युवा, किसान, महिला, गरीब और उद्यमियों के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव रखता है। इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर केंद्रित दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तीव्र गति से बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी आज विकास, सुशासन और समृद्धि की राह पर दृढ़ता से अग्रसर है। यह बजट नवनिर्माण एवं आत्मनिर्भरता का ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें