फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़कें सुधारने के लिए 50 करोड़ तक बढ़ाया जाएगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम करीब 50 करोड़ रुपये तक बजट बढ़ाने जा रहा है। नवंबर में आने वाले पुनरीक्षित बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा। सफाई, मार्ग प्रकाश के कार्यों के लिए भी करीब 50 करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

टूटी सड़कों का पैचवर्क करने के लिए नगर निगम को करीब 50 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत है। उसके पास अभी 10 करोड़ रुपये का ही बजट है। ऐसे में 40 करोड़ रुपये और बजट चाहिए। इसके लिए पुनरीक्षित बजट में करीब 50 करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया जाएगा।

मार्ग प्रकाश में भी बजट बढ़ाया जाएगा, क्योंकि अब नगर निगम स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव करेगा। नई लाइटों की खरीद और मरम्मत करने वाले कर्मचारियों के लिए करीब 30 करोड़ का बजट बढ़ाने की तैयारी है। कार्यदायी संस्था के जरिये तैनात सफाईकर्मियों का मानदेय भी बीते दिनों बढ़ाया गया है। इस लेकर भी करीब 20 करोड़ का बजट बढ़ाया जा सकता है। बजट तैयार करने को लेकर इन दिनों नगर निगम के लेखा विभाग की ओर से सभी विभागों से प्रस्ताव मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें