लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु परंपरा ने भारत को आस्था ही नहीं, राष्ट्र की रक्षा, सेवा और बलिदान का आदर्श भी दिया है। हमारी परंपरा में कहा गया है, जिथे जाए बहे मेरा सतगुरु, सो थान सुहावा राम राजे। अर्थात जहां भी गुरु महाराज के पावन चरण पड़ते हैं, वह स्थान रामराज्य की तरह पवित्र और पुण्यभूमि बन जाता है।
मंगलवार को सीएम योगी यहियागंज गुरुद्वारा में चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवाणी सुनी और यात्रा सदस्यों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही गुरु गोविंद सिंह महाराज एवं माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहब (चरण पादुका) के दर्शन किए।
चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा दिल्ली से चलकर सोमवार देर रात गुरुद्वारा यहियागंज पहुंची थी। यहां हुए कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यात्रा हमें उस गौरवशाली गुरु परंपरा से जोड़ती है, जिसने भारत की संस्कृति, साहस और बलिदान की भावना को नई दिशा दी है। गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोविंद सिंह महाराज और उनके चार साहिबजादों का बलिदान इतिहास को नई प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक ओपी श्रीवास्तव, सरदार परबिंदर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, गुलशन जोहर, डॉ. अमरजोत सिंह, सतनाम सिंह सेठी, जसप्रीत सिंह सलूजा, मनजीत तलवार दलजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे। यात्रा यहियागंज गुरुद्वारे से नाका, सदर, आलमबाग गुरुद्वारा होते हुए कानपुर के लिए रवाना हुई।
नाका गुरूद्धारा में गुरु गोविंद सिंह महाराज एवं माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहब (चरण पादुका