फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली मंजिल से गिरकर बीटेक छात्रा की मौत

Mon, 18 May 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के गायत्री नगर नौबस्ता में शनिवार शाम बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा तनु मिश्रा (19) की पहली मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। वह सीतापुर रोड स्थित निजी संस्थान से पढ़ाई कर रही थीं।
विज्ञापन

पिता अशोक मिश्रा के अनुसार, तनु का पिछले छह माह से मानसिक उपचार चल रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे वह बालकनी में बेसिन पर हाथ धोने गई थी। अचानक चक्कर आने से वह पहली मंजिल से नीचे सड़क पर गिर गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अशोक मिश्रा एलआईसी एजेंट हैं। परिवार में मां सरिता, बहन शुभी और भाई देवांश हैं। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें