फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका की प्रताड़ना से परेशान होकर बीटेक छात्र ने की थी खुदकुशी

Sun, 04 Oct 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड निवासी बीटेक छात्र ईशान सिंह (22) ने प्रेमिका की प्रताड़ना से परेशान होकर एक अक्तूबर की देर रात खुदकुशी की थी। यह आरोप ईशान की बहन आकांक्षा ने लगाया है। आकांक्षा की तहरीर पर शनिवार को ठाकुरगंज पुलिस ने प्रेमिका भूमि भारद्वाज पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आकांक्षा के अनुसार, ईशान 12:30 बजे बालागंज निवासी भूमि से मिलने गया था। भूमि ने उससे मां की अंगूठी ले ली और पिता को ई रिक्शा दिलाने का दबाव बनाया, जिससे ईशान तनाव में था। रात तीन बजे ईशान अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ईशान और भूमि के प्रेम संबंध सामने आए हैं। पुलिस आरोपों की तफ्तीश कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें