फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली बीटीसी छात्रा

Mon, 20 Nov 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के टीजी हॉस्टल में शनिवार रात बीटीसी की छात्रा फंदे पर लटकी मिली। सुसाइड नोट में उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

रायबरेली के बछरावां के महरौरा निवासी अनुकृति वर्मा (28) अलीगंज स्थित टीजी हॉस्टल में रहकर बीबीडी इलाके के निजी कॉलेज में बीटीसी की पढ़ाई करती थी। उसके चाचा रत्नेश के मुताबिक दीपावली पर अनुकृति घर गई थी। शुक्रवार को वह हॉस्टल लौटी थी। शनिवार शाम घरवालों ने फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने वार्डन से बात की और उन्हें बताया कि अनुकृति का फोन बंद है। वार्डन तुरंत छात्रा के कमरे पर गईं और कई बार दस्तक दी मगर दरवाजा नहीं खुला।
सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में अनुकृति फंदे पर लटकी मिली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक छात्रा अपने कॅरिअर को लेकर परेशान थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि परिवार के लिए वह जो करना चाहती थी, कर नहीं पाई। इसी को खुदकुशी का कारण बताया है। उसने छोटे भाई बहन के लिए लिखा कि वह पिता ओंकार व मां सुनीता की देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के चाचा के मुताबिक परिवार वाले अनुकृति की शादी करना चाहते थे। उसके पिता रिश्ता देख रहे थे। उनका कहना है कि पीजीआई के कंप्यूटर विभाग में अनुकृति की नौकरी लग गई थी। अगले सप्ताह उसे ज्वॉइन करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें