फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी के संदेह में युवक को पीटा, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। चोरी के एक मामले में पकड़े गए युवक को जगतपुर पुलिस ने बुरी तरह पीटा। इसकी जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को थाना घेरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना का खुलासा करने के नाम पर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का पुलिस पर आरोप लगाया।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने युवक को छोड़़ दिया। जगतपुर क्षेत्र के रामगढ़ टिकरिया गांव में बुधवार की रात मान बहादुर सिंह, लालेंद्र सिंह, भाजपा नेता सुभाष सिंह और उद्योत सिंह के घरों से लाखों के जेवरात औहर नकदी चोरी हो गई थी।
छानबीन के दौरान पुलिस ने रविवार को रघुराजगंज निवासी मुकेश कुमार को फोन करके थाने पर बुलवाया। इसके बाद थाने के एक दरोगा ने युवक पर चोरी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कमरे में बंदकर मारा पीटा। आरोप है कि उस पर चोरी कबूलने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर रघुराजगंज के तमाम लोग थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव के घनश्याम, सतीश, सुरेश प्रेमलाल आदि ने पुलिस पर बेकसूर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि युवक को चोरी कबूलने के लिए पट्टे से पीटा गया।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मुकेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उसके साथ मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें