बीटीसी-2013, वर्ष 2016 के तीसरे और चौथे सेमेस्टर (प्रथम बैच) की परीक्षाओं का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव से मिली जानकारी के अनुसार तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मई से चार मई और चौथे सेमेस्टर के अभ्यर्थियों की परीक्षा पांच मई से सात मई तक होंगी।
तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के अंतर्गत दो मई को सुबह 10 से 12 बजे तक क्रियात्मक शोध, दोपहर दो से चार बजे तक समावेशी शिक्षा, तीन मई को सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक गणित, दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक सामाजिक अध्ययन और चार मई को सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी,
12.30 से 1.30 बजे तक संस्कृत, दोपहर तीन से चार बजे तक कम्प्यूटर का पेपर होगा। वहीं, चतुर्थ सेमेस्टर (प्रथम बैच) के अंतर्गत पांच मई को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रारंभिक स्तर पर भाषा व गणित के पठन-लेखन,
दोपहर दो से चार बजे तक शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन, छह मई को सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 12.30 से 1.30 बजे तक गणित, दोपहर तीन से पांच बजे तक सामाजिक विज्ञान और सात मई को सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी, दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक अंग्रेजी व दोपहर तीन से चार बजे तक शांति शिक्षा एवं सतत विकास की परीक्षा होगी।