इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस का परिणाम आज जारी होगा। सीबीएसई की ओर ये यह प्रवेश परीक्षा तीन अप्रैल, 9 अप्रैल और 10 अप्रैल को आयोजित हुई थी।
जेईई मेंस की ऑफलाइन परीक्षा देशभर में तीन अप्रैल को और जेईई मेंस की ऑनलाइन 10 व 11 अप्रैल को आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद 18 अप्रैल को ओएमआर आंसर की जारी की गई थी।
इस पर आपत्तियां मांगी गई थी। सभी आपत्तियों के बाद बोर्ड 27 अप्रैल को शाम तक रिजल्ट जारी कर देगा। इसमें आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए रैंक लिस्ट जारी की जाएगी। करीब 13 लाख अभ्यर्थियों में से केवल शीर्ष दो लाख अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस के योग्य होंगे।
बोनस अंकों पर रहेगी नजर
बोर्ड की ओर से तीन अप्रैल को आयोजित ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स के दो सवाल गलत पाए गए थे। इस पर बोनस अंक देने का फैसला किया गया है। इस लिहाज से रिजल्ट जारी होने के बाद सबकी निगाहें बोनस अंकों से होने वाले उलटफेर पर रहेंगी।
यहां देखें रिजल्ट : www.jeemain.nic.in, www.cbseresults.nic.in