फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नहीं लड़ेगी शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव, पार्टी का आगामी विधानसभा चुनावों पर ध्यान

Sun, 15 Mar 2020 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा आने वाले दिनों में स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। पार्टी इस दौरान जिले से लेकर बूथ तक संगठन पुनर्गठन का काम करेगी। प्रदेश में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में गहमागहमी तेज है। 
विज्ञापन


भाजपा, सपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है। लेकिन, बसपा में चुप्पी है। बसपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने सत्ता में रहने के दौरान एक बार स्थानीय निकाय चुनाव जरूर लड़ा था। 

लेकिन परिषद के शिक्षक व स्नातक चुनाव नहीं लड़े। पार्टी अभी भी इसी नीति पर कायम है और आगामी शिक्षक व स्नातक चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है।

पदाधिकारी के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले दिनों जिले से लेकर बूथ तक मौजूदा संगठन को भंग कर नए सिरे से पुनर्गठन का निर्देश दिया था। इस समय जिला व विधानसभा क्षेत्र कमेटी के गठन का काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे जल्द से जल्द पूरा करना है। इसके बाद सेक्टर व बूथ कमेटियों का पुनर्गठन शुरू होगा। संगठन का पुनर्गठन आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। मंडलवार नियुक्त सेक्टर प्रभारियों के निर्देशन में यह पूरा काम चल रहा है।

कांशीराम जयंती आज, मंडल स्तर पर होंगे आयोजन
बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती रविवार को मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम राजधानी में जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर होगा। यहां लखनऊ के साथ कानपुर मंडल के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 

इसी तरह के आयोजन अन्य मंडलों में होंगे। राजधानी के कार्यक्रम में लखनऊ-कानपुर मंडल के सेक्टर इंचार्ज व एमएलसी भीमराव अंबेडकर, लखनऊ मंडल के सेक्टर प्रभारी आरएस कुशवाहा व डा. राम कुमार कुरील, कानपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी नौशाद अली आदि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें