बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि बसपा विधान परिषद चुनाव में दो सीट आसानी से जीत लेगी। तीसरी सीट भी जीतने का भरोसा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई प्रत्याशी खरीद-फरोख्त की हैसियत में नहीं है। ऐसे में पार्टी को लेकर इस तरह की बात नहीं की जा सकती।
बसपा महासचिव से एमएलसी चुनाव में दो प्रत्याशी जीतने लायक संख्या होने के बावजूद तीसरे प्रत्याशी उतारने पर सवाल हुआ था।
मौर्य ने कहा कि पार्टी के पास दो सीटें आसानी से जीतने के बाद भी 16 विधायक अतिरिक्त होंगे।
इसके अलावा तीसरे प्रत्याशी की कई निर्दलीय विधायकों से भी बात हुई है।
जिन दलों से प्रत्याशी मैदान में नहीं आ रहे, उनके विधायकों से भी संपर्क है। प्रत्याशी को पूरा भरोसा है कि वह चुनाव जीत सकता है।