फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरेगी बसपा, 'सरकार' को हिलाने की कोशिश!

Mon, 27 Apr 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता से बाहर होने के बाद बसपा अर्से बाद सोमवार को सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन, बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद में हीलाहवाली व पटरी से उतरी कानून-व्यवस्था के खिलाफ पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की तैयारी की है।

बसपा ने अपने सभी प्रमुख नेताओं को जिलावार प्रदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी है। इस क्रम में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी लखनऊ के महात्मा ज्योतिबा राव फूले पार्क में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

इनको यहां मिली जिम्मेदारी

दूसरे राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली में, बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर अंबेडकरनगर में, पूर्व मंत्री आरके चौधरी मिर्जापुर में, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज कौशांबी में, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर आजमगढ़ में, एमएलसी सुनील चित्तौड़ आगरा में, एमएलसी डॉ. राम कुमार कुरील वाराणसी में व तिलकचंद अहिरवार झांसी में प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।

इसके अलावा जोनल को-ऑर्डिनेटर जिलों के प्रदर्शनों में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजभर ने बताया कि धरना-प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें