फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन यूपी के लिए खुद को बदलेगी बसपा, होंगे बड़े बदलाव!

Sun, 10 May 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा से निष्क्रिय लोगों को हटाया जाएगा और सक्रिय युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जोनल को-ऑर्डिनेटर्स को 30 जून तक बूथ स्तर तक संगठन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों व जोनल कोऑर्डिनेटरों की बैठक हुई। इसमें 27 अप्रैल को प्रदेश में आयोजित धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

पार्टी के एक कोऑर्डिनेटर ने बताया कि बैठक में हर जिले की समीक्षा की गई। जिन जिलों में प्रदर्शन कमजोर रहा था, उसका संगठन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

अब तक बमुश्किल 35 फीसदी काम ही पूरा हुआ

इसके बाद बूथ से लेकर जिला संगठन में निष्क्रिय लोगों को हटाने और 50 प्रतिशत युवाओं को जोड़ने की मुहिम की समीक्षा हुई। पता चला अब तक बमुश्किल 35 फीसदी काम ही पूरा हुआ है।

इस पर 30 जून तक निष्क्रिय लोगों को संगठन से बाहर करने और सक्रिय युवाओं को जोड़ने का काम पूरा करने को कहा गया। बैठक में अगले चरण के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।

बताया गया कि संसद सत्र के बाद अगले माह की मीटिंग में बसपा सुप्रीमो दूसरे चरण के आंदोलन का मायावती खुद ऐलान करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें