फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने किया अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का किया स्वागत, कहा बौद्ध अनुयायी काफी खुश

Tue, 06 Aug 2019 09:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अनुच्छेद-370 व 35ए हटाने संबंधी पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है वहां के लोगों की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि संविधान की सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय की मंशा को देश भर में लागू करने के लिए जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी अनुच्छेद-370 व 35 ए को हटाने की मांग काफी समय से थी। अब बीएसपी उम्मीद करती है कि इस संबंध में केंद्र के फैसले का सही लाभ वहां के लोगों को आगे मिल सकेगा।

इसी तरह जम्मु कश्मीर से लेह-लद्दाख को अलग से केंद्र शासित क्षेत्र घोषित किए जाने से खासकर वहां के बौद्ध समुदाय के लोगों की बहुत पुरानी मांग अब पूरी हुई है। इसका बीएसपी स्वागत करती है। मायावती ने कहा कि इससे पूरे देश में विशेषकर बाबा साहब आंबेडकर के बौद्ध अनुयायी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें