फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड : दिल्ली एम्स भेजे गए घायल वकील, केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर से एयरपोर्ट तक बना ग्रीन कॉरिडोर

Tue, 06 Aug 2019 08:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
trauma center
विज्ञापन
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता के वकील को मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली एम्स शिफ्ट कराया गया। अफसर ग्रीन कारीडोर बनाकर उसे एंबुलेंस से एयरपोर्ट तक ले गए। इस दौरान 33 किमी का सफर महज 40 मिनट में तय किया गया।
विज्ञापन


केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर यूनिट में बीते 28 जुलाई से ट्रॉमा सेंटर में उन्नाव रेप पीड़िता व उसके घायल वकील का इलाज चल रहा था। ट्रॉमा सेंटर में करीब 10 दिन तक वकील भर्ती रहे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को रेप पीड़िता को दिल्ली एम्स भेजा गया था। 

मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 28 मिनट पर घायल वकील को ग्रीन कारीडोर बनाकर एयरपोर्ट तक ले जाया गया।  स दौरान ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। 33 किलोमीटर का सफर एंबुलेंस ने करीब 40 मिनट में तय किया। घायल वकील के साथ केजीएमयू वेंटिलेटर यूनिट के डॉ. राम गोपाल को भेजा गया है ताकि रास्ते में उनकी सेहत पर नजर बनाई रखी जा सके। दोपहर करीब 12:35 मिनट पर वकील को एम्स में शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


वकील अभी भी खतरे से बाहर नहीं
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की हालत में अब सुधार है मगर घायल वकील की हालत अभी भी नाजुक बनी है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। सिर में चोट की वजह से वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। वह अभी भी कोमा में हैं। उनके गले में छोटा सुराख कर ट्यूब डालकर ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें