सपा जब भी सत्ता में आती है, गुंडागर्दी बढ़ जाती है। इसके सबसे ज्यादा शिकार दलित और कमजोर वर्ग के लोग होते हैं। पूरे प्रदेश में गुंडाराज है। इस हालात को सिर्फ बसपा ही दुरुस्त कर सकती है।
ये कहना है बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का। वे रविवार को चारबाग स्थित रवींद्रालय में स्वच्छकार स्वाभिमान महासम्मेलन को संबोधति कर रहे थे।
रविदास जयंती से एक दिन पूर्व आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा फिर से सत्ता में आएगी।
भाजपा, कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए सिद्दीकी ने कहा कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहने पर दलित समाज को कुछ नहीं दिया।