फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारे राज में तो गुंडे बिलों में घुस गए थे'

Sun, 27 Jul 2014 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य में गुंडाराज चल रहा है।
विज्ञापन


सहारनपुर की वारदात इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अच्छे दिन कैसे चल रहे है यह देशवासियों को पता है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी बुलंदशहर रोड स्थित एक हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में गुंडे बिलों में घुस गए थे लेकिन आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

दिख गया 'अच्छे दिनों' का प्रभाव

नसीमुद्दीन सिद्दीकी आम आदमी सरकार की नीतियों से परेशान है। महिला अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म की वारदातें बढ़ रही है लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन कैसे चल रहे हैं यह सभी देख रहे हैं। भाजपा ने चुनाव से पहले जो वायदे किए थे वह वायदे ही बन गए हैं।

सिद्दीकी के अनुसार महंगाई पर काबू पाने में सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने सेक्टर कमेटी और बूथ कमेटियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों से आमने सामने वार्तालाप कर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

मौजूद था बसपा का कुनबा

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाए और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं।

जतन भड़ाना, सुनील गौड ने नसीमुद्दीन सिदद्की को शॉल भेंट किया। इस अवसर पर जोन कोआर्डिनेटर मुकेश जाटव, सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर अतर सिंह राव, रणवीर सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष कुंवर पाल निमेष, जिला महासचिव आदेश गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह जयंत, सुनील पटवारी, अजय सिंह जयंत, सतीश कश्यप, बबली केन, अमित जानी, रवि भूषण गौतम, महावीर सिंह, अर्जुन गौतम, अब्दुल मलिक, दिनेश गौतम, मुंशीलाल जयंत, कादिर, जतन भड़ाना, यशपाल गौतम, मास्टर टेकचंद समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व विधायक व पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के आवास पर पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें