फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध दिवस को बसपा का समर्थन : मायावती ने कहा, केंद्र किसानों की समस्याओं का करे समाधान 

Tue, 25 May 2021 01:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार से किसानों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का हल निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित किसानों के विरोध दिवस के समर्थन का एलान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का हल निकालने की मांग की है।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान कोरोना काल में भी लगातार आन्दोलित हैं। उन्होंने आन्दोलन के 6 महीने पूरे होने पर 26 मई को आयोजित देशव्यापी विरोध दिवस के समर्थन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र को भी इनके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि देश के किसानों के प्रति केन्द्र का रवैया अभी तक टकराव का ही रहने से गतिरोध बना हुआ है। इससे दिल्ली के पड़ोसीे राज्यों में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार से आन्दोलित किसानों से वार्ता कर व इनकी समस्या का हल निकालने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें