फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : निकाय चुनाव के लिए बसपा का ‘ऑपरेशन जागो’ अभियान, छोटी-छोटी बैठकें कर बनाएंगे रणनीति

Fri, 28 Oct 2022 10:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा का ध्यान इस बार मुस्लिम मतदाताओं पर है। बैठकों का लक्ष्य भी यही है। पार्टी की रणनीति है कि मुस्लिमों को यह समझाया जाए कि दलित मुस्लिम समीकरण ही भाजपा को रोक सकता है। यही सबसे अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की करारी हार से हताश कार्यकर्ताओं को उबारने के लिए बसपा ने ‘आपरेशन जागो’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान निकाय चुनाव के लिए शुरू किया गया है। इसमें को-ऑर्डिनेटर कार्यकर्ताओं के साथ छोटी-छोटी बैठकें कर चुनाव में जीत की रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने खास रणनीति बनाई है। उन्होंने पुराने चल रहे सदस्यता अभियान को बंद कर दिया है। कहा गया है कि पार्टी की आर्थिक मदद के लिए लोगाें को जोड़ें। जो लोग लंबे समय से पार्टी के साथ हैं, उन्हें निकाय चुनाव में भी आगे रखा जाए। अभियान में सभी को-ऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं से बात करेेंगे और निकाय चुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान करेंगे। जरूरत पर बड़ी बैठकें भी होंगी।

मुस्लिम मतदाताओं पर फोकस
बसपा का ध्यान इस बार मुस्लिम मतदाताओं पर है। बैठकों का लक्ष्य भी यही है। पार्टी की रणनीति है कि मुस्लिमों को यह समझाया जाए कि दलित मुस्लिम समीकरण ही भाजपा को रोक सकता है। यही सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसे में इस मुहिम में मुस्लिम क्षेत्रों में ज्यादा बैठकें करने की योजना है। कहा गया है कि पार्टी में मुस्लिम कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें