फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की चुनावी तैयारी : अयोध्या के बाद 31 जुलाई को कृष्णभूमि और एक अगस्त को ताजनगरी में ब्राह्मण सम्मेलन

Thu, 22 Jul 2021 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चुनावी रण मे एक बार फिर से बसपा ब्राह्मण महारथियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसी के मद्देनजर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसका आगाज शुक्रवार को अयोध्या से हो रहा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन आज शुक्रवार को होगा। इसके बाद लगातार सात शहरों में पूरब से पश्चिम तक सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। राम जन्मभूमि के अलावा कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ताजनगरी आगरा में भी सम्मेलन करने के लिए बसपा ने पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि सभी शहरों की तिथि तय कर दी गई है।

विज्ञापन


चुनावी रण मे एक बार फिर से बसपा ब्राह्मण महारथियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसी के मद्देनजर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसका आगाज शुक्रवार को अयोध्या से हो रहा है। इसके अलावा सात शहरों में बड़े सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। 25 जुलाई को अंबेडकरनगर में सम्मेलन होगा। 26 को प्रयागराज, 27 को कौशांबी, 28 को प्रतापगढ़, 29 को सुल्तानपुर में सम्मेलन होंगे। इसके बाद पश्चिमी उप्र में शुरुआत होगी।

31 जुलाई को मथुरा में तथा एक जून को आगरा में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके बाद दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य बड़े शहरों को इसके लिए चिह्नित किया जा रहा है। सम्मेलन की अगुवाई बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्रा करेंगे। सभी जगह कमान उनके ही हाथ में रहेगी। अयोध्या के सम्मेलन में मुख्य रूप से नकुल दुबे, अंटू मिश्रा, परेश मिश्रा, जेवी तिवारी, गोपाल नारायण मिश्रा, अरुण द्विवेदी, नवीन चंद द्विवेदी आदि शिरकत करेेंगे।
विज्ञापन


प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी रखा आयोजन का नाम
हाईकोर्ट ने जातियों के नाम पर राजनीतिक सम्मेलन करने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में इन सभी सम्मेलनों का नाम प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी रखा गया है। अयोध्या के सम्मेलन में शिरकत करने से पूर्व सतीश चंद्र मिश्रा हनुमान गढ़ी पहुंचकर बजरंगबली मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन करेंगे और फिर 12 बजे गोष्ठी में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें