फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान 104 करोड़ जमा करने पर बसपा को राहत

Sat, 13 May 2017 03:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान बैंक में 104 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा करने के मामले में चुनाव आयोग से बसपा को राहत मिल गई है। आयोग ने असाधारण परिस्थितियों व व्यावहारिक कठिनाई के बसपा के तर्क को स्वीकार करते हुए राहत दी है।
विज्ञापन


बसपा ने नोटबंदी के दौरान दिल्ली के करोल बाग स्थित यूनियन बैंक ऑफ़  इंडिया के पार्टी अकाउंट में दो दिसंबर से नौ दिसंबर 2016 के बीच 104 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा कराए थे। प्रताप चंद्रा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इस मामले को लेकर पीआईएल दायर की थी। उन्होंने कहा था कि बसपा ने नियमानुसार चंदा प्राप्ति के दस कार्यकारी दिनों के भीतर पार्टी के बैंक एकाउंट में पैसा जमा नहीं कराया।

नियमों के मुताबिक पार्टी की मान्यता रद करने की कार्यवाही होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को तीन महीने में कार्यवाही के आदेश दिए थे। चंद्रा के मामले की पैरवी अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने की थी। ठाकुर ने बताया कि आयोग ने चार मई को इस मामले में फैसला दे दिया है।
विज्ञापन


आयोग ने मामले की असाधारण स्थिति और बसपा द्वारा बताई गई व्यवहारिक परेशानी को स्वीकार करते हुए प्रकरण को समाप्त करने का निर्णय लिया। साथ ही बसपा को भविष्य में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें