फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह जुटेगी बसपा की रैली में भीड़

Thu, 02 Jan 2014 10:29 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की लखनऊ मंडल की बैठक में 15 जनवरी को प्रस्तावित सावधान रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


रैली में मंडल में हर विधानसभा क्षेत्र से दस-दस हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंडल कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इसमें रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ के सभी पूर्व एवं वर्तमान विधायक, एमएलसी, सांसद के अलावा संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

सभी नेताओं को गांवों में जाने के निर्देश दिए गए। रैली में शामिल होने वालों की सुविधाओं पर इस बार खास तवज्जो दी जा रही है।

हर क्षेत्र में बसों के अलावा अन्य यात्री वाहनों को हायर किए जाने को कहा गया है। वाहनों की संख्या महारैली के चार दिन पूर्व तय करते हुए सभी पर विधान सभा क्षेत्रवार नंबरिंग करवाई जाएगी। लखनऊ मंडल के जिलों की टीमों को व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


अन्य प्रदेशों से आएंगे लोग: महारैली में अन्य प्रदेशों से भी भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तरांचल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली से बसपा समर्थक लखनऊ एक दिन पहले पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष लखनऊ राकेश का कहना है कि करीब दस हजार लोग महारैली में शामिल होने के लिए बाहर से एक दिन पहले यहां पहुंचेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें