फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट का धन खर्च नहीं तो अनुपूरक का क्या औचित्य: बसपा

Thu, 20 Nov 2014 01:31 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने भारी-भरकम अनुपूरक बजट पेश करने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार मूल बजट का धन खर्च नहीं कर पाई तो फिर अनुपूरक बजट लाने का क्या औचित्य है।
विज्ञापन


मौर्य ने कई विभागों में अब तक बेहद कम बजट खर्च होने को लेकर सरकार पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में मैनपुरी, इटावा, फीरोजाबाद, रामपुर और अपने चहेतों के क्षेत्रों का ही खयाल रखा गया है।
विज्ञापन


सपा विधायक जाहिद बेग ने मौर्य के आरोपों को गलत बताया। कहा कि अनुपूरक बजट में सड़कों, गांवों के विकास के लिए धन की व्यवस्था की गई है।

भाजपा विधायक दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि अनुपूरक बजट के साथ सरकार को यह भी बताना चाहिए कि बजट में किस विभाग ने कितना धन खर्च किया है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि बजट में पर्यटन, संस्कृति और खेल की उपेक्षा की गई है।

रालोद विधायक दल के नेता दलबीर सिंह ने कहा कि अनुपूरक बजट में एक बार फिर पश्चिमी यूपी की उपेक्षा की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें