फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे बसपा सांसद, कांग्रेस अध्यक्ष का दावा - विपक्ष की एकजुटता दिखेगी

Sat, 24 Feb 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने के एलान के बाद अब बसपा के सांसद भी शामिल होंगे। यात्रा में कई बसपा नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में विपक्ष की लामबंदी दिख रही है। शनिवार को मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ ही बसपा सांसद श्याम सिंह यादव सहित कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा कई मायने में अहम है। इस यात्रा में विपक्ष की पूरी एकजुटता दिखेगी। शनिवार को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में मौजूद रहेंगी। जौनपुर से बसपा के सांसद श्याम सिंह यादव , दानिश अली सहित कई बसपा नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। बसपा सांसद दानिश अली को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर ली है।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह भी अपने पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। 25 को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 24 को यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर अमरोहा के रास्ते बुलंदशहर तक जाएगी, जबकि 25 को यह यात्रा आगरा होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें