फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की बैठक में होगा खुलासा, कितने 'ताकतवर' हैं स्वामी प्रसाद

Sat, 25 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बसपा से बगावत के बावजूद बसपा विधानमंडल दल के नेता पद से इस्तीफा न देने की घोषणा के बाद बसपा विधानमंडल दल की शनिवार को बैठक हो रही है।
विज्ञापन


इस बैठक से तय हो जाएगा कि बसपा के बागी स्वामी प्रसाद के साथ कितने विधायकों का समर्थन हैं। इसी बैठक में विधानमंडल दल के नए नेता का विधिवत चयन भी होगा।

बताते चलें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व अन्य सभी पदों से इस्तीफा देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सभी विधायक उनके साथ हैं, लिहाजा वह विधानमंडल दल के नेता के पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


मायावती ने इसके तत्काल बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि समय बताएगा कि मौर्य के साथ कितने विधायक हैं। इसके बाद उन्होंने शनिवार को मुख्यालय पर पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाने का निर्देश दिया था। बसपा अध्यक्ष मायावती के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

इनके नाम है चर्चा में

- फोटो : amar ujala
इसी बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य के स्थान पर विधानमंडल दल के नए नेता का चयन होगा। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी व पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी जैसे कई नाम इस महत्वपूर्ण पद के लिए चर्चा में हैं।

उपनेता होने की वजह से सरोज और यदि मौर्य के स्थान पर पिछड़ों को ही यह पद देने की नीति पर पार्टी चली तो सैनी के नाम की सबसे अधिक संभावना है। हालांकि अंतिम फैसला बसपा सुप्रीमो का होगा। जो भी पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा वही, मौर्य के स्थान पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होगा।

सभी विधायकों की हाजिरी के प्रयास में जुटे रहे जिम्मेदार
सूत्रों ने बताया कि बसपा के करीब एक दर्जन विधायक मौर्य के संपर्क में हैं। इनमें से कई ने उनसे मुलाकात की है तो कई फोन पर समर्थन जता चुके हैं। हालांकि इनमें निष्कासित विधायक भी शामिल हैं।

ऐसे में बसपा की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल जिन विधायकों को निष्कासित किया गया है, उनके अलावा सभी की उपस्थिति तय कराने के लिए दिन भर प्रयास होते रहे। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारी और जोनल कोऑर्डिनेटर विधायकों के सीधे संपर्क में रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें