बैठक को संबोधित करतीं मायावती
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
संसद में घटिया ड्रामा चल रहा
मायावती ने कहा, वर्तमान में संसद का सत्र भी चल रहा है, जिसमें पक्ष व विपक्ष देश की जानता के हित के मुद्दों के बजाय एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। इस बार उनका घटिया ड्रामा व खेल चल रहा है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि इन दोनों को भारतीय संविधान की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। नियमों पर अमल करना चाहिए वर्तमान में टैरिफ व ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर संसद में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए थी। लेकिन, इनकी आपसी लड़ाई के कारण इन सभी मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया।