फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसपा नेता का होर्डिंग गिरा, सेवानिवृत्त सूबेदार घायल

विज्ञापन
हाेर्डिंग की चपेट में आने से घायल ​सेवानिवृत्त सूबेदार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पारा के बुद्धेश्वर चौराहे के पास रविवार को प्रतापगढ़ निवासी नेवी से सेवानिवृत्त सूबेदार तेज भान मौर्य के ऊपर ओवरब्रिज पर लगा बसपा नेता का होर्डिंग गिर गया। हादसे में बुजुर्ग के नाक पर चोट आई है।
विज्ञापन


तेज भान स्कूटी से बादलखेड़ा में अपना प्लॉट देखने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।



अमर उजाला ने चलाया था अभियान

अमर उजाला ने सितंबर में शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया था। इस अभियान के बाद कुछ होर्डिंग्स पर कार्रवाई हुई। इसके बाद फिर सभी ठंडे पड़ गए। शहर में फिर से अनियमित तरीके से मानकों की अनदेखी कर होर्डिंग्स लगने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें