फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की बदहाली पर सीएम योगी पर बरसीं मायावती, बोलीं- सपा जैसी बीजेपी सरकार

Fri, 12 Jan 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
विज्ञापन

किसानों की बदहाली पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की बीजेपी सरकार की तुलना सपा सरकार से की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ‌किसान पैदावार की सही कीमत न मिल पाने के कारण फसल फेंक कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सीएम योगी की सरकार इन समस्याओं पर ध्यान न देकर सपा सरकार की तरह गोरखपुर महोत्सव पर संसाधन लुटाने में मस्त है।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को जारी एक बयान में बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश की काननू व्यवस्‍था पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को आंड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों सरकारें केवल कोरी बयानबाजी व गैर-जनहित के कार्यों में सरकारी शक्ति का प्रयोग कर रही हैं।

बाराबंकी में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत पर बसपा सुप्रीमो ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं योगी सरकार पर मामले में गंभीर लापरवाही बरतने का अरोप लगाया है। दलितों पर हो रहे अत्याचार और उनकी सुनवाई न होने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें