फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक बिंदु लाल का निधन, राम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

Fri, 12 Jan 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व विधायक बिंदु लाल (फाइल फोटो।)
विज्ञापन

तुलसीपुर गैसड़ी विधानसभा के तीन बार विधायक रहे बिंदु लाल का शुक्रवार को राजधानी के लारी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 82 वर्षीय बिंदु लाल, नाना जी देशमुख के बेहद करीबी थे। वह राम जन्मभूमि आंदोलन में करीब डेढ़ माह जेल में रहे थे। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आज सुबह ह्दय गति रुकने से उनका निधन हुआ। 1935 में पाकिस्तान में जन्में बिंदु लाल के पिता शोभी राम की हत्या बंटवारे के दौरान पाकिस्तान में कर दी गई थी। इसके बाद वह उत्तराखंड के रुड़की में अपने चाचा के यहां रहने आए थे।

यहां से वह तुलसीपुर के तत्कालीन विधायक सरदार बलदेव सिंह के सा‌‌थ जुड़े और राजनीति की शुरुआत की। 1977, 1991, 1996 में  गैसड़ी विधानसभा से विधायक बने। देश में इमरजेंसी के दौरान 1975 से 1977 तक लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में  भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राम जन्मभूमि आंदोलन में वह एक माह 16 दिन तक बरेली की सेंट्रल जेल में रहे ‌थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें