फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DD के लाइव शो में जलने वाले बसपा नेता की मौत

Fri, 02 May 2014 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदर्शन के जनमत कार्यक्रम के दौरान आत्मदाह कर रहे एक युवक की चपेट में आए बसपा नेता कमरुज्जमा फौजी की शुक्रवार को लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन


वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले युवक दुर्गेश ने घटना के दिन ही दम तोड़ दिया था।

बताते चलें कि दुर्गेश्ा ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी और बसपा नेता से लिपट गया था।

लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों आग का गोला बन गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कब हुआ था हादसा

कलेक्ट्रेट के समीप तिकोनिया पार्क में दूरदर्शन के कार्यक्रम में भाजपा कांग्रेस सपा बसपा और आप के प्रत्याशी के प्रतिनिधियों में डिबेट चल रही थी।

इसी दौरान दुर्गेश ने वहां पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। इसके बाद उसने बसपा प्रत्याशी पवन पांडेय के प्रतिनिधि कमरुज्जमा फौजी को पकड़ लिया।

कुछ ही देर में आग की लपटों ने दोनों को घेर लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद किसान नेता हृदयराम वर्मा और सपा नेता दिलशाद ने दरी डालकर जैसे-तैसे आग बुझाई।
विज्ञापन

कौन था दुर्गेश?

एसपी प्रतिभा ने बताया कि होटल के रजिस्टर में दर्ज पते की तहकीकात में युवक के अपराधी होने का पता चला है।

युवक के खिलाफ मऊ के हलधरपुर थाने में कई केस दर्ज हैं। मऊ में उसके परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि युवक के घर वालों से अच्छे संबंध नहीं हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक हिस्ट्रीशीटर था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें