मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी टिकट कटने के बाद कांग्रेस से और कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान बसपा से मैदान में हैं। शाहजहांपुर से विधायक शरदवीर सिंह टिकट कटने पर भगवा खेमे से ललकार रहे हैं। फिरोजाबाद सदर से टिकट नहीं मिलने पर अजीम की पत्नी साजिया हसन बसपा से मैदान में हैं। सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश टिकट कटने के बाद शिकोहाबाद से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। फर्रुखाबाद में सात बार के विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अमृतपुर से निर्दलीय ताल ठोक दी है। एटा के पूर्व विधायक अजय यादव भी हाथी पर सवार होकर चुनावी समर में कूद पड़े हैं।