बहुजन समाज पार्टी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर राष्ट्रीय स्तर की सावधान महारैली की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर शनिवार से मंडल स्तरीय बैठकें कर रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
बसपा ने मायावती के 58वें जन्म दिन पर 15 जनवरी को रैली का कार्यक्रम तय किया है।
बसपा ने रमाबाई अंबेडकर मैदान की रैली में अब तक हुई सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली रैली की योजना बनाई है।
राजभर ने बताया कि बसपा की विरोधी पार्टियों व अन्य ताकतों की अंदरूनी साजिशों से लोगों को सावधान करने के लिए यह रैली की जा रही है।
इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
21 दिसंबर को इलाहाबाद, 22 को आजमगढ़, 23 को गोरखपुर, 24 को बस्ती व 25 दिसंबर को देवीपाटन मंडल की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।