फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बसपा ने मोहनलालगंज सीट से राजेश कुमार को दिया टिकट, 2015 में लड़ा था जिला पंचायत का चुनाव

Mon, 01 Apr 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बहुजन समाज पार्टी ने मोहनलालगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राजेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा ने रविवार को लखनऊ की मोहनलालगंज सुरक्षित संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने निगोहां निवासी राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को लोकसभा चुनाव में उतारा है।

विज्ञापन


बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को आशियाना स्थित लखनऊ मंडल कार्यालय में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके नाम का एलान किया।

जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि राजेश ने वर्ष 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। कार्यकर्ता सम्मेलन में एमएलसी भीमराव अंबेडकर, लखनऊ मंडल प्रभारी रामनाथ रावत, अखिलेश अंबेडकर समेत कई ने शिरकत की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें