फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द बनकर तैयार होगा जामो भादर मार्ग, फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 01 Apr 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामो ब्लॉक से निकलकर अमेठी तहसील क्षेत्र के भादर तक जाने वाली 45.5 किमी लंबे मार्ग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। एक लेन की खस्ताहाल सड़क को जल्द साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 58.68 लाख रुपये जारी कर दिया है। चार ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के साथ लखनऊ-वाराणसी व प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के सीधे जुड़ने से लोगों का परिवहन के साथ समय में बचत होगी।
विज्ञापन

दुर्गापुर- गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामो ब्लॉक से निकलकर भादर तक जाने वाली 45.5 किलोमीटर लंबी सड़क दस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्माण हुआ था। एक लेन की खस्ताहाल इस सड़क को जल्द ही साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाते हुए सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख जिला मार्ग में शामिल करते हुए 25 करोड़ 31 लाख हजार रुपए का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था।
धनराशि जारी होने के बाद लोक निर्माण नियमानुसार व मानक के अनुसार काम को पूरा करने में जुटे हैं। शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 58.68 लाख रुपये जारी कर दिया है। इस मार्ग से जगदीशपुर, जामो, शाहगढ़, गौरीगंज, भेटुआ व भादर ब्लॉक के लोग इस मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


आवागमन में मिलेगी बेहतर सुविधा
जामो-भादर-छीड़ा मार्ग पर स्थित छीड़ा, आलमपुर, ढेमा, बासुदेवपुर, मगरा, मवैया, त्रिलोकपुर, बहादुरपुर, सोनारी, रघईपुर, रतापुर, ओझा का पुरवा, नरहरपुर, भावापुर, अग्रेसर, भेटुआ, पश्चिम दुआरा, घाटमपुर, जामो समेत कई गांवों के करीब डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से लोगों को ब्लाॅक मुख्यालय, सीएचसी ,थाना रामगंज से लेकर मुंशीगंज,जामो तो तहसील अमेठी, जिला मुख्यालय गौरीगंज आने जाने में आसानी होगी।

जल्द पूरा होगा मानक के अनुसार काम
शासन की ओर से जामो-भादर- छीड़ा प्रमुख जिला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। 25 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से 45 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होगा। इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणाें के साथ अन्य लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें