फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने की राज्यपाल से मुलाकात, बोलीं- महिला अपराध रोकने के लिए उठाएं सख्त कदम

Sat, 07 Dec 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के धरना प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचीं। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। और प्रदेश में महिला सुरक्षा पर कड़े कदम उठाने की अपील की।

विज्ञापन

 

मायावती ने कहा कि उन्नाव की घटना से बहुजन समाज पार्टी काफी दुखी है। एक महिला होने के नाते मैंने इस घटना को गंभीरता से लिया है। पूरे देश में इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। यूपी में अति हो गई है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। गंभीरता से लेते हुए मैंने यह महसूस किया है कि प्रदेश की गवर्नर यदि महिला हैं तो महिला होने के नाते वह इस मामले को गंभीरता से लेंगी।

विज्ञापन

राज्यपाल अपने संवैधानिक पद का करें इस्तेमाल

मायावती ने राज्यपाल से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
मायावती ने राज्यपाल से कहा कि आप संवैधानिक पद पर हैं। जब प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है, जंगलराज चल रहा है, महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि संवैधानिक पद पर आसीन होने के नाते अपना कर्तव्य ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं।

उन्होंने सलाह दी कि मुख्यमंत्री को बुलाकर पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत करें। ला एंड आर्डर सही होना चाहिए। महिलाएं सुरक्षित होनी चाहिए। मायावती ने बताया कि इसके लिए हमने लिखित में एक चिट्ठी भी दी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गवर्नर को जरूरी कदम उठाना चाहिए। गवर्नर यहां की सरकार को सख्ती से लें। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें