फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- भारत डोजो यात्रा' मेहनतकश लोगों का उपहास है

Fri, 30 Aug 2024 05:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की भारत डोजो यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस भी भूखे पेट लोगों से भजन करवाना चाहती है। खेलों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस की 'भारत डोजो यात्रा' को मेहनतकश लोगों का उपहास बताया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि पेट भरे लोगों के लिए डोजो व अन्य खेलकूद के महत्व से किसी को इंकार नहीं है। लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि से त्रस्त जीवन जीने को मजबूर करोड़ों परिवारों का क्या होगा, जो दिन-रात पेट पालने के लिए कमरतोड़ मेहनत करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें देश के करोड़ों गरीबों व मेहनतकश लोगों को सही व सम्मानपूर्वक रोजी-रोटी की व्यवस्था कर पाने में अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए उनसे भूखे पेट भजन कराते रहना चाहती हैं। विपक्षी दल कांग्रेस का भी वैसा ही जनविरोधी रवैया जनता को कैसे गवारा होगा।

ये भी पढ़ें - 5 लाख मुसलमानों को जोड़ने का लक्ष्य: पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी बोले- भाजपा से नफरत करने की सोंच को बदलें मुसलमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सदस्यता अभियान के जरिए लोस चुनाव परिणाम को पलटने की तैयारी में भाजपा, ये है पूरा प्लान


कांग्रेस व इनके इंडी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी-एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली लेकिन अपना वक्त निकल जाने पर उनकी भूख व तड़प को भुलाकर उनके प्रति यह क्रूर रवैया अपनाना क्या उचित है। उन्होंने कहा कि खेल का राजनीतिकरण हानिकारक है और यह अब नहीं होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें