फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की जनता को 'हिंदू' नहीं बल्कि 'भारतीय' मानकर काम करे केंद्र सरकार: मायावती

Tue, 31 Dec 2019 06:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि वह 130 करोड़ जनता को हिंदू नहीं बल्कि भारतीय मानकर उनकी भलाई के लिए काम करे।

विज्ञापन


अपने जारी किए गए बयान में मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बीता वर्ष देश की जनता के लिए मुश्किल रहा है लेकिन युवा वर्ग द्वारा अपने मेहनत से आगामी वर्ष को बेहतर बनाने की कोशिश सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून, एनसीआर व एनपीआर के खिलाफ युवा जिस तरह सड़कों पर उतरे हैं। वह भाजपा के लिए नींदें उड़ाने वाला साबित हुआ है। मायावती ने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता को हिंदू मानने की संकीर्ण सोच के कारण ही संविधान की मूल मानवतावादी भावना को नुकसान पहुंचा है। इसलिए जरूरी है कि केंद्र व राज्य सरकार देश की जनता को भारतीय मानकर उनकी भलाई के लिए काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें