फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का हमला, अमीरों से पैसा लेकर उनकी गुलामी करती है भाजपा

Sun, 10 Jul 2016 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और केंद्र की भाजपा सरकार पर तगड़ा हमला बोला। अपने जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस अमीरों से पैसा लेकर उनकी गुलामी करती हैं, इसीलिए दो साल पहले बनी सरकार जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है।
विज्ञापन


मायावती ने बसपा को नोट छापने वाली मशीन बताने पर कहा कि भाजपा की यह सोच जातिवादी मानसिकता से ग्रसित है। बसपा कार्यकर्ता के सहयोग से चलने वाली पार्टी है जबकि भाजपा व कांग्रेस अमीरों से पैसा लेकर उनकी गुलामी करती हैं।

उन्होंने कहा कि आज बसपा के ही प्रयासों से बहुजन समाज 'लेने वाले' से 'देने वाला' बन गया है। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को भाजपा व सपा से सावधान रहने की भी सलाह दी और कहा कि यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनना तय लेकिन ये पार्टियां साम, दाम, दण्ड व भेद से जनता के मन को बदलने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भी सावधान रहें व दूसरों को भी रखें सावधान

मायावती ने कहा कि विरोधी पार्टियां सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने, मिथ्या प्रचार करने व चरित्र हनन करने के गलत हथकण्डों का पहले भी इस्तेमाल करती रही हैं और इसी काम के लिए ‌अब फिर पानी की तरह पैसा बहाएंगी।

उन्होंने राज्य की सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के चार साल में विकास किस ‌घटिया स्‍तर का हुआ है, इसका अनुभव पिछले दिनों लोहिया पुल के एक हिस्से के धंसने पर हुआ।

उन्होंने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि इसके जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें