फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपों में घिरे BSP उम्मीदवार बाजमी सिद्दीकी सहित 6 अन्य के खिलाफ FIR

Mon, 06 Mar 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
बज्मी सिद्दीकी, बीएसपी प्रत्याशी - फोटो : ani
विज्ञापन
यूपी के अयोध्या विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी वाजमी सिद्दीकी पर एक महिला ने रेप  का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सिद्दीकी सहित उनके 6 और साथियों को आरोपी बनाया गया है। वहीं सिद्दीकी ने इस आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।  
विज्ञापन
BSP candidate from Ayodhya, Bazmi Siddiqui, and six others booked by police for allegedly raping a woman. pic.twitter.com/WyIc6hYnMU — ANI UP (@ANINewsUP) March 5, 2017
वहीं इन आरोपों को गलत बताते हुए सिद्दीकी ने कहा कि बीएसपी जीत रही है, इसलिए विपक्ष निराश और हताश है। उन्होंने कहा कि गलत केस में फंसाया गया है।   Seeing the huge lead the BSP has, our opponents are frustrated and are trying to frame me in false cases: Bazmi Siddiqui pic.twitter.com/7vRLNxOhhB — ANI UP (@ANINewsUP) March 5, 2017
विज्ञापन
वहीं गैंगरेप के आरोपी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व अन्य सात आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। मामले में लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है और चार जगहों पर छापेमारी भी की गई है। वहीं, गायत्री की देश छोड़कर भागने की आशंका को ध्यान में रखते हुए चार सप्ताह के लिए उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि गायत्री के खिलाफ लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में गैंगरेप पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया। अब बीएसपी उम्मीदवार पर इस तरह के आरोप के बाद विपक्षी पार्टियां बीएसपी पर निशाना साध सकती हैं। क्योंकि बीएसपी प्रमुख मायावती अपनी हर सभा में गायत्री प्रजापति का नाम लेकर अखिलेश सरकार को निशाने पर लेती रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें